फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के पुराना डाकखाना मोहल्ले में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुलतानपुर जिले के मिश्रपुर पुरैना निवासी त्रिभुवन विश्वकर्मा वर्तमान में दीवानी कचहरी, बस्ती में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर की शाम वह पुराना डाकखाना स्थित अपने घर में ताला बंद कर गांव चले गए थे। 10 नवंबर को लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला गायब मिला। दरवाजा डंडे के सहारे बंद किया गया था।

अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा मिला। पीड़ित के अनुसार, चोर सोने की एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, एक मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी चेन और 20 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान उठा ले गए। घर में रखे सरकारी अभिलेखों के साथ भी छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें