फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भोड़सरे में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में लीकेज, ग्रामीण परेशान

Sun, 07 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के भोड़सर में लीक हुई पाइप लाइन- संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। विकास खंड बहादुरपुर की सिसवारी ग्राम पंचायत के भोड़सरे गांव में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में दो महीने से लीकेज है। गांव की ढाई हजार की आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का दबाव इतना कम है कि कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा। इस समस्या से लोग खासे परेशान हैं और बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत लगाई गई पाइप लाइन के रखरखाव की जिम्मेदारी जॉनसन कंपनी के पास है। कंपनी के सुपरवाइजर राजेश सिंह ने बताया कि पाइप लाइन में रिसाव की जानकारी मिली है। इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि दो महीने से समस्या जस की तस बनी हुई है और अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आज्ञा राम चौधरी ने बताया कि पानी की कमी से ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार लिखित शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी का प्रेशर इतना कम है कि लोगों को पीने और अन्य जरूरतों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन इस लापरवाही से मिशन की सार्थकता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें