बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की शनिवार को मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने की। पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम ललित चौधरी व रामानंद बौद्ध रहे। राम ललित चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने व पंचायत चुनाव के लड़ने की तैयारी में जुट जाएं। संवाद