फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा
विज्ञापन

महिला थाने में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली अंजू की शादी दुबौलिया थानांतर्गत पंडूलघाट निवासी मोनू के साथ हुई है। अंजू का आरोप है कि दहेज में कार की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। कपड़े व जेवरात भी छीन लिए गए। महिला थाने की प्रभारी भाग्यवती पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोनू, ससुर सभाजीत, सास प्रमिला देवी, ननद सुमन व देवर रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें