फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीवार में सेंध काटकर गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। क्षेत्र के दुदराक्ष गांव में शुक्रवार रात घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर करीब आठ लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने डायल 112 और हनुमानगंज चौकी प्रभारी को सूचना दी। एसओ संजय दूबे ने बताया कि मौके पर टीम गई थी। पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित बलिराम चौधरी ने बताया कि वह पत्नी कौशल्या, बेटियों देविका और ज्योतिका तथा बेटे आलोक के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनका एक अन्य बेटा आकाश रात करीब दो बजे मुंबई से घर पहुंचा था। चोरी उसके आने से पहले हुई या उसके बाद, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सुबह पत्नी कौशल्या घर के अंदर पहुंचीं तो पीछे की दीवार में सेंध कटी देखकर घबरा गईं और बेहोश होकर गिर पड़ीं। चोर घर में रखे अन्य सामान को छोड़कर बेटी की शादी की तैयारी के लिए खरीदे गए गहने उठा ले गए। कौशल्या ने पुलिस को बताया कि चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, माला समेत अन्य गहने गायब हैं। सूचना पर हनुमानगंज चौकी प्रभारी, वाल्टरगंज पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। बलिराम ने बताया कि पुलिस ने सेंध लगे स्थान को ईंट से चुनवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें