जनवादी नौजवान सभा ने रोजगार के मुद्दे पर तहसील में किया प्रदर्शन
- जुलूस निकाल कर सदर तहसील पहुंचे कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेरा रोजगार कहां है, सरकार जवाब दे, जैसेे नारे के साथ बुधवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा ने कैंप कार्यालय से जुलूस निकाल कर सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपा।
भारत की जनवादी नौजवान सभा के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई व निजीकरण के सवाल को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान के क्रम में डीवाईएफआई बस्ती के जिला मंत्री नवनीत यादव के नेतृत्व में शेषमणि, रेणुबाला, हीरालाल, विजय लक्ष्मी, नीलू गौड़, पूनम, सुरेंद्र मोहन, आनंद कुमार, दीपक दुबे कचहरी स्थित सीटू कार्यालय पर इकट्ठे हुए। बैनर, झंडे के साथ बारिश में नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस, दीवानी कचहरी चौराहे से होते हुए शास्त्री चौक, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से गुजरते हुए सदर तहसील परिसर पहुंचे। वहां पर नुक्कड़ सभा, नारेबाजी के बाद ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर श्यामू, प्रमोद, रीना, शिव चरण, राकेश, दीप नारायण मिश्र, ग्रीश कुमार मिश्र, इंद्रावती, नूरजहां, नीलम, अनारा, सुनीता, संगीता इशलावती, गोलका, शीला, राजेंद्र प्रसाद, जोगेंद्र कुमार, अनीता, किस्मती आदि मौजूद थे।