फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले मैच में आंबेडकरनगर की टीम ने मऊ को हराया

Sun, 26 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ करते पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बस्ती सॉकर लीग 2025 प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को तीन मुकाबले खेल गए। मैच के दौरान टीम खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने किया। उन्होंने मऊ और आंबेडकरनगर टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहला मैच मऊ व आंबेडकरनगर के बीच खेला गया। आंबेडकरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ को 2-1 से हरा दिया। दूसरा मैच टांडा व गोरखपुर के मध्य खेला गया। इसमें टांडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर टीम को 5-2 से शिकस्त दी। तीसरा मुकाबला प्रयागराज व रौनक इलेवन की टीम के बीच हुआ। प्रयागराज ने रौनक इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। केडीसी बस्ती व प्रयागराज के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीम बराबर पर रहीं। शूट आउट में 5-4 से बस्ती केडीसी की टीम विजयी हुई और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों ने खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। प्रशांत पांडेय, सभासद पप्पू शुक्ला, सोनू पांडेय, आशीष शुक्ला, दिलीप पांडेय, डॉ. अनूप कुमार सिंह, हरि कृष्ण त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, जयेश पटवा, वरुण पांडेय, विनय उपाध्याय, सौरभ, सूर्या, अवनीश, संदीप तिवारी, प्रियांशु त्रिपाठी, सचिन सिंह, अनिल दुबे, अतुल पांडेय, राहुल चौधरी, विवेक त्रिपाठी, अनित शुक्ला, अवधेश उपाध्याय मौजूद रहे। खेल में निर्णायक के रूप में गोपाल शर्मा, रणधीर यादव, अथर्व त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, मोहमद तहजीब, बबलू यादव, अरविंद चौधरी, अनिल वर्मा, अवधेश उपाध्याय, विनय उपाध्याय, संदीप त्रिपाठी, राम शेष द्विवेदी रहे। आयोजन समिति के विवेक पांडेय, आलोक पांडेय व शौर्य प्रताप सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव व दीपू ने अतिथियों का आभार जताया। वहीं, खेल का समापन डीआईजी संजीव त्यागी ने किया। विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें