फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह भीषण कोहरा, दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
कोहरे के कारण लाइट जलाकर वाहन चलाते चालक। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। सुबह और शाम सड़कों पर धुंध साफ देखी जा सकती है। बृहस्पतिवार को दृश्यता न के बराबर रही। चालकों को गति धीमी और लाइट जलाकर सफर तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि, दोपहर करीब 11 बजे सूरज के दर्शन हुए। शाम होते-होते फिर कोहरा छा गया। घने कोहरे के कारण राजमार्गों पर यात्रा करते समय फाग लाइट का प्रयोग करने और गति सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उधर, जिला अस्पताल के डॉ. रामजी सोनी ने शुष्क मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बादल कम होने की वजह से धूप का असर महसूस हो रहा था।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां एक ओर गेहूं की फसल के लिए यह ठंड फायदेमंद साबित हो रही है, वहीं आलू, मटर और गोभी जैसी सब्जियों की फसलों को कुछ नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें