फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेवरात व नकदी समेत विवाहिता को भगा ले गया

Wed, 26 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
10 माह पहले हुई थी शादी, केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शादी के 10 माह बाद ही विवाहिता ससुराल से चंपत हो गई। आरोप है कि घर से करीब छह लाख रुपये के जेवरात के साथ 40 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके बेटे की शादी 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी को 10 महीने हुए थे। आरोप है कि बेटे की पत्नी को 18 फरवरी 2025 की सुबह करीब 10 बजे बहला-फुसलाकर दीपक नाम का युवक भगा ले गया। बहु घर से 40 हजार रुपये और छह लाख रुपये कीमत के जेवरात अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी बहू के पिता को दी तो वह भी पहुंच गए। इसके बाद उनके साथ आरोपी दीपक के घर गए। वहां दीपक के पिता व अन्य परिजनों से दीपक के बारे में पूछताछ की। इस बात पर सभी भड़क गए और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाली राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लालगंज थानाक्षेत्र के आरोपी दीपक व उसके घरवालों पर केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें