फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग

Tue, 25 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड में रविवार की रात को शॉर्ट सर्किट के कारण मोबाइल की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे करीब दो लाख के उपकरण और करीब पांच लाख रुपये नकद जल गए।
घर के सभी सदस्य दुकान के पीछे सटे हुए कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि इनवर्टर बंद होने पर निकलने वाली आवाज सुनकर किसी की आंख खुल गई। सूचना पर सुबह मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का जायजा लेकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन

कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड में अमर गुप्ता अपने मकान में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। वह ऑनलाइन आधार लिंक खातों से बैंकों के खाताधारकों का जमा व निकासी का कार्य करते हैं। अमर ने बताया कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे सभी दुकान बंद कर पीछे बने कमरे में सोने चले गए।
रात करीब दो बजे दुकान में लगे इनवर्टर से बैटरी डिस्चार्ज होने पर चेतावनी वाली बीप की आवाज सुनकर नींद खुल गई। वह कमरा खोलकर कर दुकान के अंदर गए तो धुआं उठता देख घबरा गए। आवाज लगाकर पत्नी और बच्चों को जगाया और सभी के साथ बाहर निकल कर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग भी जग गए। तब तक आग दुकान में पूरी तरह फैल गई थी दुकान में रखा कंप्यूटर, लैपटॉप, कैश काउंटिंग मशीन, कई कंपनियों के मोबाइल सहित करीब दो लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पांच लाख नकद जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें