विजेता टीम के कप्तान को शील्ड देते पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल। स्रोत आयोजक
- फोटो : gulmarg news
पैकोलिया। सेखुई गांव में सेखुई प्रीमियर लीग का क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को कोलंबो किंंग और सेखुई की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेखुई की टीम ने 97 रन बनाए। जवाब में उतरी कोलंबो किंग की टीम ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया।
सेखुई प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में 16 टीमों ने प्रतिभाग लिया। आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। इनमें से चार टीमों ने सेमीफाइनल में एंट्री ली। फाइनल मैच कोलंबो किंग व सेखुई टीम के बीच निर्धारित 10 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेखुई की टीम ने 97 रन बनाए। कोलंबो किंग की टीम चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान सुमित सिंह एवं उपविजेता टीम के कप्तान अमित सिंह रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कप्तानगंज से पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। मुख्य कमेंटेटर का अवाॅर्ड आकाश सिंह को दिया गया। इस दौरान संजीव सिंह उर्फ सन्नी, आकाश सिंह उर्फ गोलू, राजन सिंह रणधीर सिंह कान्हा, शेषराम वर्मा, कैलाश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।