क्रिकेट खेल के दौरान खिलाड़ी स्रोत आयोजक
- फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
बस्ती। शहर के खैर क्रिकेट मैदान में सोमवार को अंडर-14 आयु वर्ग के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करके गौरव क्रिकेट अकादमी ने खैर क्रिकेट अकादमी को 66 रन से हराया।
गौरव क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में गौरव क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 256 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गौरव क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य ने 93 रनों की पारी खेली। हर्ष पांडेय ने 47, हिमांशु और आरिफ ने 13-13 रन बनाएं। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अंजनेय प्रताप सिंह ने चार विकेट लिए। हार्दिक ने दो, खालिद, मेधाश और देव ने एक-एक विकेट चटकाया।
स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आकाश और हार्दिक ने 60-60 रन और अंजनेय प्रताप सिंह 14 रन बनाए। गौरव क्रिकेट अकादमी की तरफ से रितिक गुप्ता ने 5 विकेट झटके। रवि कुमार ने तीन विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने वाले आदित्य कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।