फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देह व्यापार कराने वाले गिरोह के चंगुल में मिली स्कूल से भागी छात्रा, दंपती समेत 6 गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 10:29 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

अयोध्या के आरटीओ कार्यालय के निकट किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा कराने की आरोपी सीमा, उसके पति राम सहाय और सुभाष निवासी वेदीपुर को फुटहिया के पास से पकड़ा। इन दोनों के माध्यम से दो अन्य ट्रक चालकों कलवारी मुस्हकम निवासी पंकज और कठौतिया निवासी सुनील के बारे में पता चला।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीन आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से 26 अगस्त की रात लापता हुई 15 वर्षीय छात्रा हाईवे पर जिस्मफरोशी कराने वाले गिरोह चंगुल में फंस गई थी। गिरोह में शामिल एक ट्रक चालक राहुल उसे बेचने पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। इसी दौरान सोमवार को पुलिस ने नगर थानाक्षेत्र के तिलकपुर के पास घेरकर ट्रक उसे गिरफ्तार कर छात्रा को मुक्त करा लिया।

विज्ञापन


राहुल से पूछताछ के बाद पुलिस ने अयोध्या के आरटीओ कार्यालय के निकट किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा कराने की आरोपी सीमा, उसके पति राम सहाय और सुभाष निवासी वेदीपुर को फुटहिया के पास से पकड़ा। इन दोनों के माध्यम से दो अन्य ट्रक चालकों कलवारी मुस्हकम निवासी पंकज और कठौतिया निवासी सुनील के बारे में पता चला।

विज्ञापन

पुलिस ने इन दोनों को भी कुरहा पट्टी के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया। दोनों के पैर में गोली लगी। वहीं एक गोली एसओ नगर विश्वमोहन राय की कलाई को छीलते हुई निकल गई। पंकज और सुनील के कब्जे से दो तमंचे, बिना नंबर की बाइक व कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। मालूम हो कि 26 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे एक विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा अचानक गायब हो गई।

उसकी सहपाठियों से जानकारी मिलते ही वार्डेन ने पुलिस को जानकारी दी। सीसीटीवी में छात्रा खड़ौआ के पास तक देखी गई थी मगर उसके बाद से लापता हो गई। पूछताछ में पता चला कि खड़ौआ के पास पंकज ने उसे अपने ट्रक में बैठा लिया था, जिसके बाद वह सीमा तक पहुंची, जो छात्रा से देह व्यापार कराने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें