फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, पिता को लाठी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारी गोली, पिता को लाठी से पीटा
विज्ञापन

- हर्रैया थाने के करमडांड़े गांव में सोमवार सुबह हुई घटना
- सड़क से हटने की बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद
- आरोपितों की तलाश में खेतों में तलाश कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। गांव की सड़क पर चार पहिया वाहन से आ रहे मनबढ़ों को संभल कर चलने की नसीहत देना करमडांडे गांव के युवक पर भारी पड़ गया। नाराज युवक घर पहुंच कर कार खड़ी करने के बाद फिल्मी स्टाइल में असलहा लेकर लौटा और सड़क पर जा रहे युवक को ललकार कर गोली मार दी। बचाने आए पिता को भी मनबढ़ के परिजनों व साथियों ने लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाई, जहां मरहम पट्टी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। बयान के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

करमडांडे निवासी संतोष गौड़ का घर गांव से बाहर सड़क पर है। उमानाथ दुबे का पैतृक मकान गांव में है और सड़क पर भी एक मकान है। सड़क पर बने मकान से उनका पुत्र अंगद दुबे सुबह पुराने घर गया था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे अंगद (33) सड़क वाले घर पर आ रहा था। किसी कार्य से हर्रैया कसबे की तरफ से अपने चार पहिया वाहन से लौट रहे संतोष गौड़ के घर से महज 50 मीटर पहले अंगद दूबे ने देखकर वाहन चलाने की बात कही तो वह बिफर गया। कहासुनी होते होते बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। संतोष अंगद को अभी बताता हूं कि धमकी देकर वाहन लेकर घर गया और अपने एक साथी ऋतिक के साथ असलहा व लाठी लेकर लौटा। इसी बीच गाली-गलौज सुनकर अंगद के पिता उमानाथ भी पहुंच गए। गरमागरमी के बीच संतोष ने पिस्टल से तीन फायर अंगद पर कर दिया। गोली अंगद के जांघ में लगी और वह गिर पड़ा। पुत्र को गोली लगते ही पिता आरोपी की तरफ दौड़े तो साथ में आए ऋतिक व संतोष के परिजनों ने लाठी डंडे व हंसिये से वार कर लहूलुहान कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। मरहम पट्टी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने आसपास के खेतों में कांबिंग करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी मगर आरोपी हाथ नहीं लगा। आरोपी के भाई सहित दो अन्य युवकों व महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें