फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की पिटाई में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र की पिटाई में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने भरवलिया मोड़ से चारों को पकड़ा
लालगंज थाने के कड़जा अजमतपुर गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के कड़जा अजमतपुर गांव में बुधवार की शाम पिता-पुत्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से चार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के राजमणि पांडेय के भाई राजदेव पांडेय ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर गांव के ही श्रीकांत यादव, शेषराम, शिवचरन, कपिलदेव, संगीता व लक्खी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि इनमें शिव चरन, शेषराम, संगीता व लक्खी को भरवलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि राजमणि पांडेय व श्रीकांत यादव के बीच पुराने विवाद को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। घायल शिवम पांडेय ने बताया कि विगत चार दिन पहले कचहरी गए थे। तो दूसरे पक्ष ने मुकदमा वापस लेने की बात कही और वापस नहीं लेने पर मारने की धमकी दी थी। बुधवार शाम जब शिवम अपने घर आ रहा था, तभी पहले पहले से घात लगाए गांव के ही श्रीकांत यादव, शिव चरन व शेषराम आदि ने मिलकर लाठी, डंडा व लोहे के वस्तु से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें