फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज इंप्लाइज यूनियन का का गठन

Fri, 25 Apr 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा का वार्षिक चुनाव यूनियन के कार्यालय में हुआ। चुनाव अधिकारी अमर मणि पांडे व दिनेश दुबे की देखरेख में हुए चुनाव में संजय तिवारी को अध्यक्ष और राकेश मिश्रा को मंत्री चुना गया। इनके अलावा उमेश पांडे व अनुराग वर्मा उपाध्यक्ष और श्याम मूर्ति शुक्ला व बृजेश पांडे संयुक्त मंत्री चुने गए। शशिकांत पांडे को संगठन मंत्री व रामानंद मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। योगेंद्र पांडे, जय गोविंद तिवारी, विजय श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद, अजीत पाल, जयप्रकाश यादव, आशुतोष पांडे, नंदलाल निषाद कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। वर्कशाप शाखा का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ। प्रदीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष, श्रीमती देवी मंत्री, राजकुमार व बृजेश यादव उपाध्यक्ष, प्रेमनरायण व अखिलेश यादव संयुक्त मंत्री, शेषमणि संगठन मंत्री, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष चुने गए। संवाद
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक अभिनंदन श्रीवास्तव व प्रधान सहायक नफीस अहमद, पदोन्नति प्राप्त शिक्षक उदयभान सिंह, अशोक कुमार पांडेय, रामचंद्र यादव को विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय कुमार ने किया। विद्यालय के शिक्षक जीतेंद्र कुमार, चंद्रभान पांडेय, रवि प्रताप सिंह, श्रीमती वीना, यशदीप श्रीवास्तव, विवेक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
अमिलहा के प्रधान को मिला प्रशस्ति पत्र
बहादुरपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत अमिलहा के विकास कार्यों की समय से ऑनलाइन फीडिंग के लिए ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ सार्थक अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रधान मुनिराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधान संघ बहादुरपुर अध्यक्ष अरविंद सिंह, निसार अहमद, सचिन दुबे, वीरेंद्र यादव, अनिल चौधरी, विजय बहादुर, शेर मोहम्मद आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें