फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, युवक पर केस दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक पर दुष्कर्म तथा दलित उत्पीड़न एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है कि मुइली गांव निवासी अमर उसकी 15 वर्षीय पुत्री से बात करता था। शादी के झांसे में लेकर बहला-फुसलाकर करीब एक वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो जाति सूचक गाली देते हुए जान-माल की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि आरोपी पर दुष्कर्म समेत दलित उत्पीड़न एक्ट का केस दर्ज कर विवेचना सीओ हर्रैया संजय सिंह के पास भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें