फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन

गौर थाने के तरैनी गांव में दबिश देने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों की हुई थी झड़प
एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज
गौर (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के तरैनी गांव में शुक्रवार रात पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प के मामले में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले में गौर थाने में एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
तरैनी गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्टया स्थानीय पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार माना है। इस मामले में शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंचे एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय की रिपोर्ट के आधार पर एसआई सिद्धनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव, अजीत कुमार व कांस्टेबल अरविंद कुमार, दीपक चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, गौर तरैनी गांव के वीरेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर दूसरे पक्ष के राजदेव यादव, विद्यावती, हृदयराम यादव, राजेश यादव, अंजली, विमला उर्फ लालमति व जोगिंदर के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उलाहना देने पर हुआ था विवाद
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तरैनी गांव के वीरेंद्र कुमार यादव के बड़े भाई की वर्ष 2015 में बीमारी से मृत्यु हो गई। वीरेंद्र का आरोप है गांव के कुछ परिवारों का मानना है कि उसके भाई की आत्मा गांव में भटक रही है। जब भी कोई बीमार पड़ता है तो लोग उसके घर उलाहना देने पहुंच जाते हैं कि भाई की आत्मा को शांत कराओ। शुक्रवार को भी यही हुआ। गांव की एक लड़की और भैंस बीमार पड़ गई। इसकी उलाहना देने जब योगेंद्र के पक्ष के लोग वीरेंद्र के घर पहुंचे तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम पर कर दिया था पथराव
वीरेंद्र और उसके विपक्षी के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर जब शुक्रवार देर रात पुलिस गांव पहुंची तो पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी व ग्रामीणों को चोटें आईं और सरकारी जीप के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें