नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र स्थित फुटहिया ओवरब्रिज पर आठ मई को हुए सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरैला नवाबाद गांव निवासी अब्दुल हकीम पुत्र मोहम्मद मेहराब ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके वाहन पर पुत्र मोहम्मद आरिफ चालक के रूप में कार्य करते थे। आरोप है कि आठ मई को मोहम्मद आरिफ गोरखपुर में माल उतारकर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उनके वाहन में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।