फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों को रेशम कीट पालने की बताई गई विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय रेशम फॉर्म कजरीकुंड में रेशम विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय रेशम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डाॅ. राम लखन राम तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. प्रेमशंकर ने कृषकों को रेशम कीट पालन से संबंधित जानकारी दी। रेशम मेले में दो प्रगतिशील रेशम उत्पादकों सरपता व चांदनी को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर पांडेय ने किया। मेले में स्वयं सहायता समूह, रेशम विभाग, दुग्ध विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग तथा कृषि विभाग के स्टाल लगाए गए।
इस दौरान उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डाॅ. राज मंगल चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पीके मिश्रा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नवीन दुबे, विभिन्न विकास खंडों के किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें