बस्ती। हर्रैया पुलिस ने सिर पर गंभीर वार करने के मामले में एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के खम्हरिया सुजात निवासी राजेश पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी ने उनके पटीदार सत्यम पांडेय के सिर पर 19 मार्च की देर रात करीब 12 बजे ईंट से वार कर दिया। इससे उनके सिर पर बेहद गंभीर चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी योगेश पांडेय निवासी खम्हरिया सुजात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद