फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आम की नई प्रजातियों के बाग लगाकर आय बढ़ाएं किसान

Fri, 27 Jun 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। कृषि विज्ञान केंद्र खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, संयुक्त निदेशक कृषि उपनिदेशक कृषि प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र ने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा विभाग की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का सीधे किसानों को लाभ मिल रहा है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि नवीनतम तकनीकों का फैलाव करें साथ ही साथ आम की नई प्रजातियां जैसे पूसा लालिमा, टॉमी एटकिन, गुलाब खास, गौरजीत आदि के बाग लगा कर अपनी आमदनी में बढ़ावा करें।
कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के प्रभारी अधिकारी डाॅ. पीके मिश्रा ने अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने के लिए नवीनतम तकनीकों, उन्नत बीजों, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें