फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से टिनशेड की दीवार गिरी, गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा से टिनशेड की दीवार गिरी, गोवंश की मौत
विज्ञापन

- छह पशु घायल, बारिश से धान की फसल को पहुंची क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। रविवार दोपहर बाद आई तेज हवा व बरसात की वजह से नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नचना (रेहरवा) में स्थित डेयरी का टिनशेड की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के ग्रामीणों ने किसी तरह टिनशेड के नीचे फंसे अन्य पशुओं को बाहर निकाला।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नचना (रेहरवा) निवासी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि घर के बगल ही डेयरी है, जिसमें 42 गाय पाल रखी हैं। रविवार दोपहर बाद आई तेज हवा व बरसात के वजह से टिनशेड की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पशुओं का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा और बरसात के चलते धान की फसल को नुकसान हुआ है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों सल्टौआ, देईपार, पचानू, मुरादपुर, मनवा, सूरतगढ़, चौकवा, सिकंदरपुर, पड़री के गांव के सिवान में तैयार धान की फसल तेज हवा के चलते गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं जो किसान मड़ाई के लिए फसल की कटाई कर रखे थे उनके लिए यह मौसम मुसीबत बन गया। प्राविधिक सहायक रामबहादुर ने बताया कि यह बरसात फसल के लिए नुकसान दायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें