फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस्ती में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, संचालक फरार

Thu, 13 May 2021 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बस्ती जिले की पुरानी बस्ती पुलिस व जिले की एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह नकली पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी की। पुरानी बस्ती थाने के राजा बाजार सेट्रल बैंक के पास स्थित उक्त फैक्ट्री से 10 कुंतल 50 किलोग्राम मिलावटी पनीर, 36 बोरी मिल्क पाउडर, 36 टीन सोयाबीन व मिलावटी पनीर बनाने के उपकरण बरामद किया गया। सप्लाई करने वाले वाहन के ड्राइवर समेत छह कर्मचारी पकड़े गए हैं। फैक्ट्री का संचालक फरार बताया जा रहा है। फैक्ट्री में प्रतिदिन 15 क्विंटल नकली पनीर बनाकर सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि दुकानदारों की मांग पर इस फैक्ट्री में बनी मिलावटी पनीर शहर की खोया मंडी, रुधौली, मुंडेरवा, नगर बाजार, कलवारी आदि जिले के कस्बों व संतकबीनगर आदि में सप्लाई किया जाता था।

फैक्ट्री संचालक की खोया मंडी में एक दुकान भी है। बरामद पनीर जब्त कर नष्ट कर दी गई है। एसडीएम आशाराम वर्मा ने बताया कि बरामद सभी सामानों के नमूने सील किए गए हैं। पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामबाबू निवासी सुर्ती हट्टा थाना पुरानी बस्ती, शेखर निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती, कुंदन यादव, रवि व कमलेश यादव निवासी जमुआ थाना करंडा जनपद गाजीपुर और संदीप निवासी लखनौरा सुगर मिलथाना पुरानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें