फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रूट सिस्टम के विरोध में सड़क पर ई-रिक्शा चालकों ने निकाला जुलूस

Fri, 26 Sep 2025 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती में ई-रिक्शा चालकों ने नए रूट सिस्टम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है कि इससे उनकी आय घटेगी और आर्थिक संकट बढ़ेगा। प्रशासन का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती। रूट सिस्टम के विरोध में सीटू के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। चालक गांधीनगर इलाके में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में निकले और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि नए रूट सिस्टम से उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट आ जाएगा। उनका आरोप है कि तय रूट के बाहर मिलने वाली सवारी से उन्हें रोज़ाना की आमदनी पूरी होती है, लेकिन प्रशासन की पाबंदी से उनकी आय घट जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से बढ़े हुए खर्च की वजह से वैसे ही हालात खराब हैं, ऊपर से यह नया नियम उन्हें कर्ज में डूबो देगा। वहीं, टैक्सी यूनियन के एक गुट के अध्यक्ष हारुन ने इस आंदोलन से दूरी बना ली। उन्होंने साफ कहा कि वे रूट सिस्टम के पक्ष में हैं और किसी भी तरह के विरोध का हिस्सा नहीं होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि रूट सिस्टम लागू करने का मकसद शहर में जाम की समस्या को कम करना और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें