फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की हिदायत

Fri, 26 Sep 2025 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जीएसटी सुधारों के लाभ को लेकर पदयात्रा भी निकाली और जनता को इसके फायदे बताए।
विज्ञापन
गांधीनगर में व्यापारियों से मुलाकात करते प्रभारी मंत्री आशीष पटेल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती। जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल बृहस्पतिवार को जनपद भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा ली। कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर फटकार लगाई। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। सरकार की महत्वाकांक्षी समस्त योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक युद्ध स्तर पर पहुंचाया जाए। इसमें भ्रष्टाचार या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं।
सीवीओ को गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व पानी का इंतजाम कराने के लिए निर्देशित किया। सीसी टीवी कैमरे भी लगवाए जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। धनाभाव के कारण कोई भी परियोजना अपूर्ण नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए डीएम के माध्यम से बजट आवंटन के लिए शासन को पत्र भेजवाने का निर्देश दिया। परियोजनाएं पूर्ण होने के पश्चात जनप्रतिनिधियों को सूचित करें और लोकार्पण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, पीएम कुसुम, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, नमामि गंगे, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पेंशन योजनाए, शिक्षा, स्वास्थ्य बाॅयोमेडिकल उपकरण, 5 वॉ वित्त आयोग, 15 वॉ वित्त आयोग, कन्या सुमंगला योजना, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण एवं अन्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी जानी। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद के प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पचायंत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष अपना दल राजमणि पटेल, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर, महादेवा के फूलचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
प्रभारी मंत्री ने निकाली बचत उत्सव पदयात्रा
समीक्षा बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ शहर के गांधीनगर बाजार में जीएसटी सुधारों के मुद्दे पर बचत उत्सव पदयात्रा निकाली। इस दौरान व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर उन्हें जीएसटी में किए सुधार का फायदा बताया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर जीएसटी में व्यापक सुधार किया गया है। इससे आम जनता सीधे लाभ पहुंचेगा। जिन वस्तुओं पर 28 प्रतिशत जीएसटी से उसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे बिल्डिंग मैटेरियल्स, वाहन आदि की कीमतों में गिरावट आएगी। सामान्य आदमी का घर बनाने और कार खरीदने जैसे सपने आसानी से पूरे होंगे। सुलभ दाम से हर परिवार की मुस्कान बढेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें