फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक का ड्राइवर पिकअप व एक लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी संचालक का ड्राइवर पिकअप व रुपये लेकर फरार
विज्ञापन

आजमगढ़ का निवासी है चालक, नगर थाने में मुकदमा दर्ज
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थानाक्षेत्र के ग्राम टेमा निवासी डेरी संचालक का पिकअप व एक लाख रुपये लेकर उनका चालक फरार हो गया। पुलिस ने डेयरी संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के ग्राम टेमा निवासी राहुल पांडेय ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह डेरी चलाते है और अपनी पिकअप गाड़ी से दूध सप्लाई करते हैं। पिकअप को बेचन निवासी इटौरी पोस्ट नंदना बाजार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ चलाता है। 26 अक्तूबर को चालक डेरी से दूध का डिब्बा लादकर व एक लाख रुपये लेकर सुल्तानपुर के लिए गया। उसने उसी दिन उनके मैनेजर के पास फोन कर बताया कि यहीं वाहन छोड़कर दिल्ली जा रहा है। आरोप है कि चालक वाहन, एक लाख रुपये व दूध का डिब्बा लेकर भाग गया। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। थाना प्रभारी बाबू लाल ने बताया कि वादी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें