फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बेबी रानी मार्या की निगरानी में चलेगा पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री बेबी रानी मौर्या की निगरानी में होगा पौधरोपण
विज्ञापन

बस्ती। वन महोत्सव के तहत मंगलवार से शुरू होने वाले पौधरोपण अभियान की निगरानी महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार व जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या की निगरानी में किया जाएगा।
यह बात डीएम प्रियंका निरंजन ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही। बताया कि शासन ने उच्च शिक्षा की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग को नोडल अधिकारी नामित किया है जो पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी। जिनके निर्देश पर सभी पौधरोपण स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य को आमंत्रित करके पौधरोपण कार्य का शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष चिह्नित स्थलों पर पौधरोपण की हर दो घंटे पर रिपोर्ट प्राप्त करेंगे। इसको एप पर अपलोड करेंगे और जिला कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। जिले में 1090 सामुदायिक स्थल व 1185 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराया जाएगा। कृषि विभाग को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को 10-10 पौधे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जानकारी दी कि वन विभाग के पास 36 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 58 लाख पौधे उपलब्ध हैं। बताया कि स्मृति वन में लोग अपने पूर्वजों की याद में पौधा लगाएंगे। शक्ति वन में आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह व आशाएं 5000 पौधे लगाएंगी। डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि वन विभाग 11.16 लाख पौधे रोपेगा और 5 जुलाई को मुख्य कार्यक्रम गौर ब्लॉक के सिकटा में आयोजित किया जाएगा। 6 जुलाई को डमरुआ में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया है। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, डीडी कृषि अनिल कुमार, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति, डीपीओ सावित्री देवी, सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें