फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी गर्मी कभी बरसात, बच्चे हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी कभी बरसात, बच्चों की सेहत खराब
विज्ञापन

बस्ती। जनपद के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी गर्मी तो कभी बरसात होने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। तीखी धूप के कारण उमस भरी गर्मी हो रही है जिससे लोग बेचैन हो रहे हैं। ऐसे मौसम की वजह से सर्दी-बुखार के वायरस सक्रिय हो गए हैं। ये छोटे बच्चों को बीमार बना रहे हैं। जिला अस्पताल के साथ अन्य अस्पतालों में बीमार बच्चों की भीड़ बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में रविवार को भर्ती 26 बच्चों में से 23 बच्चों को उल्टी, दस्त, बुखार व सर्दी जुकाम की शिकायत है। चिकित्सकों की मानें तो ओपीडी में हर दिन डेढ़ से दो सौ बच्चे वायरल से पीड़ित आ रहे हैं।
गर्मी, धूप, उमस के साथ बारिश का सामना करना पड़े तो किसी को भी बीमार होने में समय नहीं लगता है। ऐसा ही मौसम पिछले कुछ दिनों से बना हुआ है। इससे छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बच्चे धूप, गर्मी उमस के संपर्क में आकर बीमार पड़ रहे हैं और बुखार-सर्दी और उल्टी, दस्त, कमजोरी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों शहर के सभी प्राइवेट हास्पिटल, क्लीनिक में बीमार बच्चों की कतार लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव से वायरल फीवर का प्रकोप : डॉ. पंकज
महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ला कहते हैं कि मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ जाता है। इस समय मौसम मिनटों में बदल जाता है। लिहाजा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में वायरस जल्दी चपेट में ले लेता है। बीते तीन-चार दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप तो फिर उमस लोगों को बेचैन कर रही है। इस बार वायरल के असर में बदलाव देखा जा रहा है। अब तक यह संक्रमण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने के बाद तीन से चार दिन में ठीक हो जाता था, मगर अब सात दिनों तक यह संक्रमण रहता है। ऐसे में इससे बच कर रहें।
-------
ऐसे बचें बीमारी से
- धूप में न निकलें
- उमस पड़ने पर ठंडी जगह पर रहें
- बारिश में न भींगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें