फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा की बैठक में एमएलसी चुनाव पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता मत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय बस्ती पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी एवं वैभव पांडे भी उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने किया।
विज्ञापन

विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सभी कार्यकर्ता शिक्षक मतदाताओं के बीच प्रभावी जनसंपर्क स्थापित करें और भाजपा प्रत्याशी को वरीयता क्रमांक-1 पर मतदान कराने की अपील करें। जिले में बनने वाले 14 बूथों पर बूथ प्रमुख, बूथ प्रभारियों का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें