फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधानसभा चुनाव की तैयारी, ईवीएम-वीवीपैट की जांच आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत सोमवार से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू होगी। ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस स्थित एफएलसी हॉल में यह प्रक्रिया कार्य पूरा होने तक चलेगी। जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियर जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में करेंगे।
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। एफएलसी के दौरान मशीनों की जांच निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी होगी। इसका उद्देश्य निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की जांच सुनिश्चित करना है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिला मुख्यालय पर स्थित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी जांच प्रक्रिया के अवलोकन के लिए प्रतिनिधि नामित करने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए सात अक्तूबर को संबंधित दलों को पत्र भेजा गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, राजनीतिक दलों के राज्य मुख्यालयों ने पत्र प्राप्त होने की पुष्टि भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें