फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी कांग्रेसी

विज्ञापन
रोडवेज तिराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी कांग्रेसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर जताया आक्रोश
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग
बस्ती। लखीमपुर खीरी में घटित घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी एवं उनके बेटे सहित आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में रोडवेज तिराहा स्थित पं. नेहरू प्रतिमा के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने 62 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस पर चली गई। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलने वाले खुले आम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे लगातार प्रशासन पर दबाव बनाकर मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाउगा। उन्होंने मांग की कि किसानों की हत्या के आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रेमशंकर द्विवेदी, रमेश सिंह, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, रामभवन शुक्ल, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी, कर्नल एके सिंह, अनिल भारती, प्रमोद दूबे, डॉ. शीला शर्मा, प्रशांत पांडेय, सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी, भूमिधर गुप्ता, नर्वदेश्वर शुक्ल, रूपेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें