बस्ती। बसपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका प्रांगण में डॉ. की नई प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगी है।
बसपा के पूर्व जोन को-आर्डिनेटर उदयभान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की छोटी प्रतिमा नगर पालिका प्रांगण में स्थापित है। उन्होंने बाबा साहब की पुरानी की जगह नई प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगते हुए कहा कि इससे 14 अप्रैल 2025 को हम लोग नई प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे। ज्ञापन देने वालों में चंद्रशेखर गुप्ता, हरीश, बनवारी लाल कन्नौजिया, जानकी प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद