फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मेगावाट तक दीपावली पर बढ़ी बिजली की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
30 मेगावाट तक दीपावली पर बढ़ी बिजली की खपत
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब 200 मेगावाट खपत हो रही बिजली
बस्ती। दीपावली त्योहार पर बिजली की खपत करीब 30 मेगावाट बढ़ गई है। हालांकि विद्युत वितरण निगम 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी कर चुका है। लोड बढ़ने के बाद भी शहर से लेकर गांव तक सभी उपभोक्ताओं को एक समान बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे निपटने के लिए ट्रांसमिशन प्रबंधन हफ्ते भर पहले ही तैयारी पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

दीपावली पर 24 घंटे की आपूर्ति बनाए रखने के लिए ट्रांसमिशन प्रबंधन ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली थी। सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। सहायक अभियंता ट्रांसमिशन सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ठंड शुरू होते ही बिजली की खपत कम हो गई थी। त्योहार से पहले जिले में प्रतिदिन 160 से 170 मेगावाट बिजली की खपत होती थी। दीपावली में यह करीब 200 मेगावाट तक पहुंच रही है। हालांकि ग्रिड में भरपूर बिजली उपलब्ध है। त्योहार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने वाली है। मुख्य अभियंता वितरण एमके अग्रवाल ने बताया कि त्योहार पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें