फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के नगरा बदली गांव में रविवार को गांव के उत्तर स्थित तालाब में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया।
विज्ञापन

शव की पहचान गांव के ही सुदेशी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम को वह बिना बताए घर से निकले थे और वापस घर नहीं लौटे। सुबह तालाब में शव मिलने पर उनके बारे में जानकारी हुई। थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी और वह बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज चल रहा था। वह घर से खेतों की ओर निकले थे। तालाब किनारे पैर फिसलने की आशंका जतायी जा रही है। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें