फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: नदी में डूब रही थी बालिका, बचाने में बुजुर्ग की मौत

Mon, 06 Sep 2021 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करते समय डूब रही बालिका को बचाने की कोशिश में महादेवा घाट पर भैंस चरा रहे बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने गांव की एक 12 वर्षीय मुनीता पुत्री सियाराम भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रही थी। नदी के तेज बहाव में वह बहने लगी। जिसे देख वहां पर मौजूद 58 वर्षीय छत्रपाल नदी में कूदकर डूब रही बालिका को बचाने का प्रयास करने लगे।

नदी के किनारे मौजूद 18 वर्षीय इंद्रजीत, चंद्रपाल भी नदी कूद पड़े और बालिका को बचाकर बाहर निकाल लाए। मगर छत्रपाल नदी की धारा में जाकर डूब गए। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें