फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

नगर पंचायत गायघाट निवासी था बबलू सोनकर
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। कलवारी थानाक्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट निवासी एक युवक का शव शनिवार को गांव के सीवान में नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गायघाट निवासी बबलू सोनकर शनिवार सुबह घर से नाश्ता करके कहीं निकल गया। जब दोपहर तक वापस नहीं लौटा, तो छोटे भाई डब्लू ने फोन लगाना शुरू किया। घंटी बजने पर फोन नहीं उठने से लोग परेशान हो गए। देर शाम गायघाट के दक्षिण सीवान में बकरी चराने गए कुछ लोगों की नजर नीम के पेड़ पर पड़ी, जिस पर बबलू का शव लटक रहा था। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की। थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद शाही ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें