फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक का शव खेत में मिला

विज्ञापन
हरैया खेमराजपुर गांव में मोबाइल फोन की जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
ससुराल गए युवक का शव खेत में मिला
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थानाक्षेत्र के खेमराजपुर गांव में ससुराल गए 28 वर्षीय युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार सुबह शौच के लिए गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरैया बिंदेश्वरी मणि तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

हर्रैया थानाक्षेत्र के छपिया बुजुर्ग गांव निवासी विकास श्रीवास्तव की ससुराल खेमराजपुर में रामशंकर लाल श्रीवास्तव के यहां थीं। बृहस्पतिवार शाम वह ससुराल आया। पत्नी और बच्चे ससुराल में थे। पत्नी के अनुसार शुक्रवार सुबह पति शौच के लिए सीवान में गए। जब काफी देर तक नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत की तरफ गए, जहां उनका शव पड़ा था। शव देख परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे और शव को उठाकर घर ले आए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बिंदेश्वरी मणि तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृश्टया मौत हार्ट अटैक से लग रही है। विकास की मौत के बाद उसके परिजन भी खेमराजपुर गांव पहुंच गए। विकास की मौत पर पत्नी संगीता, आठ वर्षीय बेटी प्रिया, छह वर्षीय अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। आठ माह का बेटा रितिक परिजनों को रोता देख कुछ समझ नहीं पा रहा था। मृतक विकास श्रीवास्तव के छोटे भाई आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भैया बहुत ही मिलनसार थे। बहनोई राजू श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे तक विकास से बातचीत हुई थी। उस बीच न तो उसकी तबीयत खराब लगी और न ही परेशान था। जीविकोपार्जन के लिए विकास पोखरना चौराहे पर इलेक्ट्रिक की दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें