फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक कक्षा के विद्यार्थी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास स्थित रेल ट्रैक पर करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बरहुआ निवासी नवनीत के रूप में की गई।
विज्ञापन

नवनीत के पिता रामवृक्ष का कहना है कि उनके बेटे को मारकर कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात कही जा रही है। बरहुआ निवासी नवनीत (20) पुत्र राम वृक्ष अयोध्या में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। परिवार के लोगों के अनुसार शनिवार देर शाम वह घर से निकला था। लोग उसका इंतजार कर रहे थे, इसी बीच देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि बनकटा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें