फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगवाने उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सुबह से लगने लगती है कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। सीएचसी पर कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को वैक्सीन ने होने से टीकाकरण बंद रहा लेकिन शुक्रवार को वैक्सीन होने की सूचना मिलते ही सुबह से कतार लगनी शुरू हो गई। दिन में 11 बजे तक अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। जिसे संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र का एक मात्र टीकाकरण केंद्र होने के कारण लोग सुबह-सुबह पहुंचकर कतार में लग जाते हैं। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। शुक्रवार को भी महिलाओं की संख्या अधिक देखकर चौकी प्रभारी विक्रमजोत को महिला पुलिस बुलानी पड़ी। आशा संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणी पांडेय ने महिलाओं के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। टीकाकरण केंद्र पहुंचे बीडीओ शैलेश दुबे ने व्यवस्था का जायजा लिया और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें