फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर गड़ासे से वार, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
कंचन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हर्रैया। 
विज्ञापन

खम्हरिया सुजात गांव के छोटी मझारी में आपसी विवाद के बाद पत्नी पर ताबड़तोड़ गड़ासे से वार कर लहुलूहान कर दिया। बचाव में आई पत्नी की बड़ी बहन भी घायल हुई है। आनन-फानन परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हुई लोमहर्षक वारदात का कारण दंपती में महीनों से चल रहे आंतरिक मनमुटाव बताया जा रहा है। छोटी मंझारी गांव के कौंसू के बड़े बेटे विजय बहादुर की शादी पैकोलिया थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव की सुनीता से हुई है। सुनीता की छोटी बहन कंचन (25) का बड़ी बहन के घर आना-जाना था। करीब चार साल पहले कौंसू के छोटे बेटे राज बहादुर और कंचन के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के बगैर शादी भी कर ली। इसके बाद कंचन पति के साथ लखनऊ में रहकर स्टाफ नर्स बनने का कोर्स करने लगी। पति राज बहादुर शुरू में तो पत्नी के पढ़ाई करने के निर्णय में साथ खड़ा रहा मगर कुछ महीने बाद ही दोनों में तकरार शुरू हो गई। गांव वालों की मानें तो राजबहादुर पत्नी के चाल चलन को लेकर टोका-टोकी करने लगा तो दोनों में दूरियां बढ़ र्गइं। विवाद बढ़ा तो पारिवारिक सहमति से दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद भी कंचन का बहन के घर आना-जाना लगा रहा। चार दिन पहले भी कंचन बहन के घर आई थी। यह सुनकर राज बहादुर शुक्रवार शाम को गांव आ गया। रात में ही राजबहादुर ने कंचन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। परिवारवालों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया था। शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे वह बहन के साथ सीवान में गई थी तभी राजबहादुर बाइक से वहां पहुंच गया और डिकी में रखे गड़ासा लेकर कंचन पर टूट पड़ा। यह देखकर बड़ी बहन सुनीता बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी हमलावर हो गया। राजबहादुर ने कंचन के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब दो दर्जन प्रहार किए। कंचन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। राजबहादुर की हैवानियत देखकर आसपास मौजूद किसी की भी हिम्मत उसे रोकने की नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बाइक सहित मौके से भाग निकला। परिजन कंचन और सुनीता को लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने कंचन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कंचन का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें