फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने नेपाली यात्री को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हिमाचल से मजदूरी कर घर लौट रहे कन्हैया (32) पुत्र रामनाथ निवासी गबरिया धनगड़ी जिला कैलाली नेपाल को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाकर 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली। कन्हैया शनिवार को पुलिस के चीता मोबाइल जवान जिलानी को बैराज पार नेपाल जाने वाले जंगल के रास्ते में बेहोश पड़ा मिला।
विज्ञापन


चीता मोबाइल के जवान और नेपाल पुलिस के कर्मियों ने 108 आपात सेवा से उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां होश आने पर पीड़ित ने अपना, पता बताया। उसने बताया कि वह शिमला में मजदूरी कर घर लौटने को शिमला से रोडवेज बस में बनबसा के लिए सवार हुआ था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे बिस्कुट खाने को दिए, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। उसने बताया कि उसका सामान और जेब में रखी बारह हजार रुपये की नकदी गायब है। बहरहाल होश आने के बाद वह नेपाल को रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें