पैकोलिया थाना क्षेत्र के वस्थनवां गांव में विवाहिता की मौत होने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के वस्थनवां में मंगलवार रात विवाहिता की हत्या कर दी गई। सुबह घर में उसका शव पाया गया। परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी रोहित मिश्र ने मौके का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
परशुरामपुर क्षेत्र के सुकरौली कुंवर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन प्रेमा देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व पैकोलिया थाना के डिहुलिया वस्थनवां के विजय कुमार गुप्ता के साथ हुई। कुछ दिन बाद ससुराल वाले एक लाख नगद ,मोटरसाइकिल आदि मांगने लगे। तीन अप्रैल को विजय उसके घर (ससुराल) आकर कहा कि रुपये दो नहीं तो उसकी बहन को जान से मार देगा। वादी के अनुसार मंगलवार सुबह बहन के ससुर ने फोन से मौत होने की सूचना दी। कहा कि विजय कुमार के अलावा उसके पिता राम सदन, सास कांती, ननद प्रीती ने मिलकर हत्या कर दी। सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी, एसओ ब्रह्मा गौड फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।