गौर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब चकचई गांव के समीप बने गेट संख्या 213 ए के पास ट्रैक पर अलग-अलग जगह से दो शव मिले। जिनमें एक युवक और दूसरा अज्ञात महिला का है। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर मोहल्ला कटहरिया के विशाल (21) पुत्र हनुमत लाल के रूप में हुई। महिला की पहचान नहीं हो सकी।
गौर स्टेशन अधीक्षक सीराजुलहक ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि गौर और टिनिच स्टेशन के बीच गेट संख्या 213 ए के पास दो शव मिले हैं। जिनमें चकचई गांव के निकट डाउन ट्रैक पर एक 43 वर्षीय महिला का शव था। अधीक्षक ने मेमो के जरिए गौर पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पहचान करने की कोशिश की तो युवक की जेब से गोंडा तक का टिकट मिला। प्रभारी निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के जेब टिकट मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह युवक बस्ती से ट्रेन में चढ़ा होगा। वह रात में बाघ एक्सप्रेस से गोंडा जा रहा था। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता लगा कि ट्रेन में युवक को उल्टी होने लगी, जिससे वह गेट पर आया। जहां से वह अचानक गिर गया। साथ में सफर कर रहे उसके दोस्त ने इसकी जानकारी गोंडा पहुंच कर युवक के घर वालों को दी। परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचे। दिवंगत के बड़े भाई अमित ने शव की शिनाख्त की।
वही दूसरी ओर जिस महिला का शव मिला वह शूट व सलवार पहनी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हर्रेया सीओ और उप निरीक्षकों ने लोगों से पूछताछ की।