फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख बकाया न देने कर किया व्यापारी कत्ल

Tue, 01 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोट इलाके में शुक्रवार देर शाम नेशनल हाईवे पर हुई फर्नीचर व्यापारी की हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक व असलहा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में हत्या आरोपी ने बताया कि 10 लाख 66 हजार रुपये बकाया न देने पर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के लिए उसने करीब बीस दिन तक रेकी की, लेकिन मौका नहीं मिला। घटना वाले दिन व्यापारी स्कूटी से होने के कारण टारगेट बन गया। पुलिस का कहना है कि हत्या में मुख्य आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा। 

शहर के अग्रसेन विहार निवासी फर्नीचर व्यापारी संदीप अग्रवाल उर्फ सोनू की शुक्रवार देर शाम रामकोट में नेशनल हाईवे पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई ने अनूप अग्रवाल ने मुनीस व अनीस पुत्रगण रऊफ व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अनीस इस समय एक अन्य मामले में जेल में है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने मंगलवार को बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुनीस को कोतवाली पुलिस व रामकोट पुलिस ने बड़ौड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुनीस ने पूछताछ में बताया है कि वह और उसका भाई अनीस संदीप के  साथ मिलकर लकड़ी का कारोबार करते थे।

दोनों का 10 लाख 66 हजार रुपये संदीप पर बकाया था। इसी पैसे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके कारण अनीस ने जेल से साजिश रची। इसके बाद मुनीस ने रामकोट के ओबरी गांव निवासी रब्बानी पुत्र लल्ला के साथ मिलकर संदीप की हत्या कर दी।

मुनीस ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के लिए करीब 20 दिन तक रेकी की गई, लेकिन मौका नहीं मिला। वारदात वाले दिन संदीप अकेला ही स्कूटी से जा रहा था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व तमंचा भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि दूसरे आरोपी रब्बानी को भी पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें