वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी अटरा पुल क्रश करते समय रेलवे की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत होने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
पूर्वोत्तर रेलवे के कुआनों नदी पर बने पुल के पास ट्रैक के बीच युवक की लाश पाई गई। जेब में मिले प्रवेश पत्र के आधार पर युवक की पहचान जमदाशाही थाना वाल्टरगंज निवासी अब्दुल अजीम के रूप में की गई। अजीम किस तरह रेलवे ट्रैक पर पहुंची, इसे लेकर पुलिस असमंजस में है। पुलिस के अनुसार मामले में सभी पक्षों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सुबह किसी ने पुलिस व जीआरपी को सूचित किया कि रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा है। कुछ ही देर में थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेब आदि की तलाशी लेने पर एक मदरसा आरिफुल भैरवपुर का आलिम (शिक्षक प्रशिक्षण) का प्रवेशपत्र मिला। जिसमें अब्दुल अजीम पुत्र जौवाद निवासी जमदाशाही लिखा है। शहर के रहमतगंज स्थित जामिया हनीफिया मदरसे में परीक्षा केंद्र है। पुलिस ने इस बारे में परिजनों को सूचित किया । घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मां कमरुन्निशा, भाई फहीम सहित सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस छानबीन कर रही है।