फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा से अश्लीलता

Wed, 07 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालाबाद में मूंगफली लेकर घर लौट रही कक्षा दो की छात्रा के साथ मुर्गा बेचने वाले दुकानदार ने अश्लीलता की। विरोध करने पर उसके गाल पर काट लिया। सूचना के बाद भी जसोदा चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़िता के पिता ने गुरसहायगंज कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री कक्षा दो में पढ़ती है। मंगलवार की शाम छह बजे घर से जीटी रोड पर मूंगफली खरीदने गई थी। लौटते समय सड़क किनारे लकड़ी के खोखे में मुर्गे की दुकान रखे गांव का खुशहाल लड़की को खींच कर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसके गाल पर काट लिया। बेटी के घर में बताने पर जब उसकी पत्नी दुकान पर शिकायत करने पहुंची तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।

पिता ने बताया कि उसने तुरंत जसोदा चौकी इंचार्ज शोएब खान को फोन किया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। सिपाही को फोन पर बताने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गुरसहायगंज कोतवाली में खुशहाल खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें