फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर हादसा, महिला की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती।
विज्ञापन

 फोरलेन पर नगर थाने के संसारपुर फुटहिया के पास स्थित करमा देवी महाविद्यालय गेट के सामने सड़क पार कर रही 24 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
नगर थाने के महरीपुर निवासी राजाराम ने अपनी बेटी किरन (24) की शादी इसी थाने के सिसवारी बदन सिंह निवासी राम केवल के साथ किया। इधर, कुछ दिन से किरन मायके आई हुई थी। कलेक्ट्रेट में निजी कंप्यूटर ऑपरेटर उसके भाई सुभाष चंद्र ने बताया कि सुबह अकेले उसकी बहन हाईवे पार करके खेत में जा रही थी। सड़क पार करते समय शहर की तरफ से पहुंचे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और पास पड़ोस से लोग पहुंचे और किरन की शिनाख्त की। 
विज्ञापन



डिब्बा बन गई दो ट्रकों के बीच फंसी कार
मानिकचंद/बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाने के हड़िया ओवरब्रिज के पास घने कोहरे के बीच लग्जरी कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। ओवरब्रिज के ढलान पर स्थित पेट्रोलपंप के सामने क्षतिग्रस्त हुई कार में बैठे पुलिस कर्मी सुरक्षित बच गए, लेकिन पास से गुजर रहे बुलेट लेकर एक और पुलिस कर्मी चपेट में आ गया, जिससे बुलेट तो क्षतिग्रस्त हुई ही उस पर सवार पुलिस कर्मी को भी मामूली चोटें आईं। दोनों ट्रकों के चालक घटना के बाद फरार हो गए। दोनों ट्रक कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

मुंडेरवा थाने में तैनात सिपाही खुर्शीद अहमद सोमवार सुबह अपनी लग्जरी कार से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। साढ़े नौ बजे के करीब हड़िया ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो वहां एक ट्रक बैक किया जा रहा था। खुर्शीद ने ट्रक को बैक आते देख कार में ब्रेक लगाई, तभी पीछे से आए दूसरे ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। जिससे कार आगे बैक हो रहे ट्रक में जा घुसी। दो ट्रकों के बीच फंसी कार क्षतिग्रस्त हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें