फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र की मौत पर लगाया जाम

Sat, 05 Jan 2019 12:02 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
हादसे में छात्र की मौत पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज (बस्ती)। विद्यालय से घर जा रहे दो छात्र ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


मुंडरेवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी कमलेश के दोनों बेटे सौरभ कुमार (08) तथा आलोक (11) प्रतिदिन साइकिल से लालगंज क्षेत्र के आदर्श आरएल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे विद्यालय से घर लौट रहे थे। उसी गांव का सुशील (18) पुत्र सालिक राम भी साथ में गांव जा रहा था। अभी ये लोग कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि महादेवा चौराहे के पहले मुंडरेवा की तरफ से तेज गति आ रहे ट्रक  की चपेट आ गए। इस हादसे में सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुशील कुमार बाल बाल गया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।उधर, सौरभ कुमार पुत्र कमलेश की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। विद्यालय परिवार के लोग भी महादेवा चौराहे पर पहुंच गए और लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान-बस्ती महुली मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी रूधौली शिव प्रताप सिंह ने लोगों को कार्रवाई आश्वासन दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें