फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने पहुंचा था हवालात गया  

Sat, 18 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शादी।
विज्ञापन
गौर। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा हवालात पहुंच गया। पहली पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को मंडप से उठा लिया। जिसके बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। मामला गौर थानाक्षेत्र के गिधनी गांव का है। 
विज्ञापन


गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के हरखूपुर निवासी चंदन पुत्र मदारी की शादी इसी जनपद के छपिया थानाक्षेत्र के चारू गांव निवासी समयदीन की पुत्री मंजू से करीब दो वर्ष पहले हुई थी। इस बीच पति-पत्नी के बीच जाने क्या हुआ कि उसकी गिधनी गांव के निहाल की पुत्री सोनी से उसकी शादी तय हो गई। शुक्रवार को वह बारात लेकर पहुंचा। पहली पत्नी मंजू को जब इसके दूसरी शादी करने की जानकारी मिली तो उसने पुलिस कंट्रोल रूप के 100 नंबर पर फोन कर दिया। जिसके बाद पुलिस हकत में आ गई। पुलिस पहली पत्नी व उसके परिवार के लोगों का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें